
(आदित्य कुमार दुबे)
बेतिया । पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित मझौलिया प्रखंड में शनिवार को टेंपू और स्कॉर्पियो की आमने-सामने से हुई टक्कर में 7 की मौत हो गई है। जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ये घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के बेतिया-मोतिहारी एनएच-727 मुख्य मार्ग में जौकटिया के समीप में हुई है । तेज गति से आ रहे स्कॉर्पियो ने टेंपू में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपू सवार 5 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की मौत इलाज के क्रम में हो गयी। इस घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया है। मृतक और घायल का घर पूर्वी चंपारण जिले में हरसिद्धि के जोगिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घयाल युवक को बेतिया के एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल पूर्वी चंपारण(मोतिहारी) जिले में हरसिद्धि के जोगिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस आस- पास के लोगों की मदद से टेंपू में फंसे शव को निकाला। बेतिया के एसपी समेत सारे सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। वहीं मृतको के पोस्ट माईटम के लिए सारे कागजात़ तैयार कर लिऐ गये है। अनुमति मिलने के बाद रात्री में मृतको की पोस्टमार्टम हो सकता है।