नीतीश कुमार का पश्चिम चम्पारण में आगमन कल

नीतीश कुमार का पश्चिम चम्पारण में आगमन कल


बेतिया। मुख्यमंत्री, बिहार, नीतीश कुमार का आगमन दिनांक-3.12.2019 को पश्चिम चम्पारण जिला में हो रहा है। वे बगहा-02 प्रखंड के चम्पापुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम चम्पारण जिले में कुल-103216.712 लाख रूपये के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे तथा जागरूकता सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा मझौलिया प्रखंड के बघम्बरपुर गांव के वार्ड नंबर-10 का भ्रमण भी किया जाना है। इस क्रम में मत्स्यपालक देवानंद सिंह द्वारा किये जा रहे टैंक में मछली पालन (बायोफ्लाॅक विधि) का मुआयना करेंगे। तत्पश्चात समाहरणालय सभागार में आयोजित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में भाग लेंगे। जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि मुख्यमंत्री के पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत जागरूकता सम्मेलन एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रम के उद्घाटन एवं शिलान्यास के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पश्चिम चम्पारण जिला के भारत-नेपाल सीमा से सटे होने के चलते यहां माओवादियों एवं उग्रवादियों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने हेतु विशेष सतर्कता एवं चैकसी बरती जा रही है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं यहां आने-जाने वाले रास्तों पर एंटी सबोटेज चेकिंग करायी जा रही है। सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए ए.एस.एल. एवं क्यू.आर.टी. की व्यवस्था की गयी है। माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के संपूर्ण क्षेत्र को सील कर दिया गया है। वी.वी.आई.पी. के प्रोटेक्शन हेतु जगह-जगह पर सशस्त्र बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा स्वयं सुरक्षा प्रबंधों का पल-पल जायजा लिया जा रहा है एवं प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments