जल-जीवन-हरियाली और पर्यटन को बढ़ावा देने में जिलेवासी अपनी भागीदारी दें।

जल-जीवन-हरियाली और पर्यटन को बढ़ावा देने में जिलेवासी अपनी भागीदारी दें।


बेतिया। 14 जनवरी को भव्य cycle रैली का होगा आयोजन। जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा जल-जीवन-हरियाली और पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु जिलेवासियों से अपनी-अपनी भागीदारी देने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जल और जीवन बचाने के लिए हरियाली अत्यंत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उदेश्य से 14 जनवरी 2020 को पूर्वाह्न 9.00 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में जिला, राज्य सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागी भी शामिल हो सकते हैं। साइकिल रैली में शामिल होने के लिए उम्र की कोई भी सीमा नहीं है। उन्होंने अधिकारियों/कर्मियों एवं जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में साइकिल रैली में शामिल होने का आह्वान किया है। साइकिल रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर लौरिया-बगहा होते हुए गोल चौक, वाल्मीकिनगर पर जाकर समाप्त होगी। प्रतिभागियों को cycle स्वयं लानी होगी। जिला प्रशासन द्वारा साइकिल रैली में भाग लेने हेतु निःशुल्क निबंधन की व्यवस्था की गयी है। प्रतिभागी www.tourdevalmikinagar.in वेबसाइट पर जाकर अपना निःशुल्क निबंधन करा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments