जनता दरबार में ऑन द स्पॉट निष्पादित किए गए दर्जनों मामले।


बेतिया। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में आज जनता दरबार का आयोजन कर दर्जनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। आज के थाना स्तरीय जनता दरबार में लौरिया थाना में 04 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही मुफस्सिल थाना, बेतिया में 03, मधुबनी थाना में 03, गोबर्धना थाना में 03, मटियरिया थाना में 02, योगापट्टी थाना में 01 एवं शनिचरी थाना में 01 मामलों का निष्पादन किया गया है। वहीं जिले के अन्य थानों में भी जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना गया। उक्त जनता दरबार में अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया। जिन मामलों का निष्पादन आज के जनता दरबार में नहीं हो पाया है, उसका भी निपटारा शीघ्र ही कर दिया जाएगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post