इंटर स्टेट टाॅपर रोहिणी के परिजनों से मिल जिलाधिकारी ने संवेदना प्रकट की।


बेतिया। जिलाधिकारी, डाॅ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा आज मझौलिया प्रखंड अंतर्गत सेनुवरिया पंचायत के दुबौलिया गांव में जाकर इंटर स्टेट टाॅपर रोहिणी के शोकाकुल माता-पिता सहित उनके परिजनों को सांत्वना दिया गया। उन्होंने परिजनों से कहा कि रोहिणी एक होनहार स्टूडेंट थी, उनके जाने का गम हम सभी को है, उनकी कमी हम सभी को खलती रहेगी। इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन आप सभी परिवारजन के साथ है। जिलाधिकारी ने रोहिणी के परिजनों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर जिला प्रशासन उनके साथ हमेशा खड़ा रहेगा तथा वे कभी भी उनसे आकर अपनी समस्याओं को बता सकते हैं। जिला प्रशासन उनकी समस्याओं का तुरंत निराकरण करेगा। ध्यातत्व हो कि सेनुवरिया गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह की पुत्री रोहिणी मई 2019 में आयोजित इंटर परीक्षा में 463 अंक लाकर बिहार टाॅपर बनीं थी। दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन कराकर वह आगे की पढ़ाई कर रही थी। साथ ही रोहिणी की इच्छा थी कि वह सिविल सर्विस की तैयारी कर आइएएस बने। विगत बुधवार की सुबह दिल्ली में ही ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मृत्यु हो गयी थी। रोहिणी की मृत्यु की खबर से जिला प्रशासन भी मर्माहत हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजन को इस दुख की खड़ी में धैर्य और शक्ति देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी है। इस अवसर पर रोहिणी के पिता प्रदीप कुमार सिंह, उनके भाई-बहन, अन्य परिजन तथा आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post