जल-जीवन-हरियाली, तभी होगी खुशहाली।

जल-जीवन-हरियाली, तभी होगी खुशहाली।


बेतिया। 19 जनवरी को मानव श्रृंखला में सभी की भागीदारी जरूरी। जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति तथा बाल विवाह-दहेज प्रथा के उन्मूलन हेतु जन-जन को जागरूक एवं प्रेरित करने हेतु, विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके समर्थन में 19 जनवरी को विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। मानव श्रृंखला निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी है। कहीं रंगोली बनाकर जागरूक किया जा रहा है तो कहीं हाथों में मेहंदी रच कर लोगों को जल-जीवन-हरियाली की महत्ता बताई जा रही है। कहीं निबंध प्रतियोगिता तो कहीं जन जागरूकता सभा का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न स्कूलों में तथा अन्य स्थलों पर मानव श्रृंखला का पूर्वाभ्यास भी किया जा रहा है। वहीं जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदी द्वारा समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल स्तरीय संघों के माध्यम से 19 जनवरी, 2020 को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला निर्माण में भागीदारी देने के लिए लोगों को लगातार जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया कि सरकार द्वारा सामाजिक सुधार की दिशा में चलाए जा रहे अभियानों यथा- नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन को जन-जन तक फैलाएंगे।

Post a Comment

0 Comments