अबरखा धर्मशाला से 125 प्रवासी को भेजा गया घर प्रवासियों की मांग जिला प्रशासन दे रोजगार


 अरविंद कुमार सिंह कटोरिया से ।
 प्रखंड प्रखंड क्षेत्र में देश के अलग-अलग कोणों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी ओर कई प्रवासी कोरेनटाइन सेंटर में 14 दिन जा चुके हैं। जिन्हें होम कोरेनटाइन में रहने के लिए भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुईया के अबरखा स्थित सरकारी धर्मशाला में बनाये गए कोरेनटाइन सेंटर से शुक्रवार को कुल 125 प्रवासियों को 14 दिन के कोरेनटाइन के बाद जांच कर उन्हें स्वस्थ पाए जाने पर घर भेज दिया गया। मौके पर नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार अकेला, मुखिया मौलाना अब्बास, पूर्व मुखिया हबीब अंसारी, मुखिया पति भोला यादव,  शिक्षक मो मेराज अंसारी, मो मुख्तार अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।  साथ ही सभी से शपथ पत्र भरवाकर अगले एक सप्ताह तक होम कोरेनटाइन में रहने की शपथ दिलाई गई। बताया गया सेंटर पर 105 दिल्ली से बस द्वारा जबकि अन्य किसी अन्य शहर से अपने साधन से आये हुए थे। प्रवासी कोरेनटाइन सेंटर के आसपास के गांव  जेरूआ, सिताने, बड़फेरा, ढोंड़ियातरी, चिहुटजोर, लीलावरण, बेंहगा, खिजुरिया, बंगालगढ़ के रहने वाले हैं।  मौके पर प्रवासी महताब आलम  आफताब आलम कलीम राही  मंटू सोरेन  फातिम अंसारी सलामत अंसारी युसूफ अंसारी अंसारी आदि ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द रोजगार दिलाने की मांग की।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post