मामूली विवाद को लेकर मारपीट में पति- पत्नी जख्मी



कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के हड़हार पंचायत के बीचकौड़ी गांव में मंगलवार को मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में पति- पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी में गांव का शिबू यादव एवं उसकी पत्नी मंजू देवी शामिल है। जख्मी दोनों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी पति द्वारा कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई गई है। जिसमें गांव के ही धानु यादव व उसकी पत्नी रिंकू देवी, दुखन यादव, गिरधारी यादव, पांचू यादव एवं धनसरिया देवी को नामजद बनाया गया है। दिए गए आवेदन में आवेदक ने बताया है कि उसके बहियार में एक सूखा कटहल का पेड़ था। जिसे काटकर मंगलवार को वह लकड़ी घर ला रहा था। इसी दौरान उपरोक्त सभी नामजद आरोपी आये और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बचाने आई आवेदक की पत्नी के साथ भी सभी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग दौड़ कर आये और मामला शांत कराया। इधर परिजनों द्वारा दोनों जख्मी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक एसडी मंडल द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post