चोरी करते दुकानदार ने रंगे हाथ युवक को धर दबोचा !


बांका:जिले के  बाराहाट मुख्य बाजार में मंगलवार देर शाम ग्रामीण बैंक के सामने अमरेंद्र चौधरी घर में चोरी करते दुकानदार ने रंगे हाथ युवक को धर दबोचा। लेकिन इस बीच युवक ने दुकानदार से हाथापाई शुरू कर दी। जैसे ही लोगों को माजरा समझ में आया लोग इकट्ठा हो गए और चोर को पकड़ कर जमकर धुनाई शुरू कर दी। इसी बीच चोर को बिजली के खंभे में बांध दिया गया। और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित चोर अकबर राय को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिया गया चोर खड़हरा गांव का रहने वाला बताया जाता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि चोर को पकड़े जाने के बाद वह युवक विक्षिप्त सा व्यवहार करने लगा। जबकि वह घर में घुसकर गोदरेज से सामान निकाल रहा था। आवाज सुनकर जब दुकानदार की पुत्री कमरे में गई तो उसे देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। उसी पर दुकानदार सहित  स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद दास ने बताया कि वह युवक कुछ दिनों से विक्षिप्त साह कर रहा था और इसी कारण वह घर में प्रवेश कर गया था हालांकि सुबह तक किसी प्रकार के लिखित आवेदन दुकानदार द्वारा नहीं देने के कारण उस युवक को परिवार वालों को लिखित रूप में सौंप दिया गया है । 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post