विधायक ने चलाया जनसम्पर्क अभियान

विधायक ने चलाया जनसम्पर्क अभियान


आमोद दुबे व्यूरो ।
बांका: बेलहर विधायक रामदेव यादव द्वारा बुधवार को प्रखंड के कई पंचायत के दर्जनभर गांवों का देर शाम तक दौरा किया गया । इसमें मुख्य रूप से जनसंपर्क अभियान चलाते हुए मुख्यमंत्री के जल संचय योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही साथ ऐसे स्थान का भी चयन और निरीक्षण किया गया जहां जल संचय की प्रबल संभावना है। विधायक ने कहा कि मानव जीवन के लिए जल संचय अति आवश्यक हो गई है। खासकर बांका जिले के चांदन और बेलहर जैसे पहाड़ी इलाके में जल संचय करना अति आवश्यक है। इसके लिए सभी जगह का चयन करते हुए आम लोगों की समस्या को भी सुना गया। जिसमें अधिकतर जगहों पर पानी की समस्या को लोगों ने विधायक से दूर करने की मांग की है। विधायक द्वारा खुद यह महसूस किया गया कि कई जगहों पर पानी की समस्या है, और इसका निदान अति आवश्यक है। इसके लिए विभाग को भी उन्होंने पत्र निर्गत किया। इस क्रम में गौरीपुर, तुर्की, गोविंदपुर, सिलजोरी, कटोन, डूमरकोला, कनोदिया, भनरा सहित दर्जन भर गांवों का दौरा किया। इस दौरान पूर्व जिप सदस्य मिठन यादव,पूर्व पंसस बैजनाथ प्रसाद यादव, आशुतोष कृपा मूर्ति, विनोद यादव,अशोक यादव, गोविंद यादव, सहित बड़ी संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments