शराबी युवक ने महिला के साथ की मारपीट


        कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट 
कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण गांव में शराब के नशे में धूत्त एक युवक ने महिला के मारपीट कर उसे गंभीर  रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला इनारावरण गांव के सुनील चौधरी की पत्नी कंचन देवी बताई गई है। इस संबंध में जख्मी महिला ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्द करने की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के ही जनार्धन यादव पिता महेंद्र यादव को नामजद बनाया गया है। आवेदिका ने बताया है कि बुधवार को वह घर के आगे स्थित अपने दुकान में थी। इसी दौरान नामजद आरोपी शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर नामजद आरोपी ने डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हो-हल्ला करने पर घर के सदस्य व आसपास के लोग दौड़ कर आये और बीच-बचाव किया। परिजनों द्वारा जख्मी महिला को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post