डीएसपी ने जनता दरबार मे निपटाए कईं मामले

डीएसपी ने जनता दरबार मे निपटाए कईं मामले


आमोद दुबे व्यूरो ।
बांका: भूमि विवाद के निपटारे के लिए रविवार को चांदन थाने में बेलहर डीएसपी मदन कुमार आनन्द की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व में थाने में पड़े भूमि विवाद के आवेदन पर दोनो पक्षो की उपस्थिति में अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।साथ ही साथ सभी पक्षो का विवाद ग्रस्त जमीन का कागजात भी देखा गया। जिसमें कई ऐसे मामले थे जो कई बर्षो से लंबित थे।या अंचल कार्यालय में चल रहे है।डीएसपी मदन आनन्द द्वारा कई मामलों का निष्पादन कर दिया गया। जबकि कुछ मामले को स्थानीय स्तर पर सुलझाने और समाधान नही होने पर अगले जनता दरबार मे समाधान करने की बात कही।इस जनता दरबार मे पांडेयडीह के देवेन्द्र कृष्ण प्रसाद,एंव अजित कृष्ण प्रसाद का मामला मुख्य था। इसके अलावे भनरा,सिलजोरी, पलार, पारडीह, पलार,दुर्विनिया, सहित कई जगह के मामले को देखा गया। बिरनिया के गोपाल तुरी और सनोज तुरी का मामले की भी सुनवाई हुई। उपस्थित आवेदनकर्ता एंव विपक्षी के सदस्यों ने इस जनता दरबार की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पहली बार किसी पदाधिकारी ने इतनी बारीकी से उनकी बात सुनी और कागज का अवलोकन किया।डीएसपी मदन कुमार आनन्द ने कहा कि यहां सबसे अधिक मामले जमीन को लेकर ही है।इसमे अधिकतर मामले अंचल कार्यालय द्वारा पैदा किया गया है। जिसकी गंभीरता से जांच होने पर समाधान हो सकता है। इस जनता दरवार में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार   खुर्शीद आलम,धुरंधर प्रसाद, थाना मैनेजर के अलावे सभी थाना कर्मचारी एंव आवेदन कर्ता लोग उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments