आमोद दुबे /अरविंद कुमार सिंह संयुक्त रिपोर्ट
बांका : बांका जिले केे जयपुर थाना अंतर्गत कोल्हासार गांव से एक विवाहिता का रहस्यमई ढंग से घर से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के झालर निवासी विवाहिता एक महिला के पिता राम सुंदर यादव ने एक लिखित आवेदन देकर दहेज उत्पीड़न में अपनी बेटी की हत्या होने की आशंका जाहिर करते हुए थाना में दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पास के पड़ोसी द्वारा फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी घर से गायब है। लड़की का पति एवं सास ससुर भी घर में ताला लगा कर गायब है। जब गांव आकर देखा तो घर में ताला लटका था । पास पड़ोसी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे थे। शुक्रवार को जब सुबह फिर जाकर देखा तो बेटी के दहेज में दिए गए सारे सामान को सड़क पर निकाल कर फेंक दिया गया था, और घर में ताला लगाकर सभी परिजन घर से फरार हैं। विवाहिता के पिता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी गांव के मीकू यादव से हुई थी। दहेज में नगदी समेत बहुत सारे सामान देने केे बाद भी आरोपित मीकू यादव अपनी पत्नी पर मायके से एक लाख रोजगार के लिए लाने का दबाव बना रहा था। जिसकी कई बार पंचायती भी हुई। अंत में एकाएक विवाहिता घर से गायब है। विवाहिता के पिता का आरोप है कि एक लाख नहीं दे पाने के कारण ससुराल वाले ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। जिसके कारण डर से उनके घर के सभी सदस्य घर में ताला लगाकर फरार हो गए है।
पूरे मामले पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राऊत ने बताया कि विवाहिता के गायब होने की एक लिखित आवेदन मिली है। परिजनों को शाम तक खोजने का मौका दिया गया है नहीं मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Tags
आप का शहर /जिला
