एस एस बी के जवानों ने किया पौधारोपन



   कटोरिया से अरविंद कुमार सिंह का रिपोर्ट 
सूईया थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित लोहटनिया गांव के पहाड़ी इलाकों में एसएसबी सूईया के जवानों  द्वारा मंगलवार को पौधारोपण किया गया। दस हजार विभिन्न तरह के पेड लगाने का लक्ष्य रखा गया ।इस दौरान मंगलवार को लगभग ढ़ाई हजार पेड़ लगाया गया। जिसमें लिपटस, अगस्त, जामुन, खैर ,आंवला,पीपल, बरगद, शीशम का पेड़ शामिल है। इस अवसर पर एसएसबी के इंस्पेक्टर सिकन्दर कुमार शर्मा ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि  वृक्ष के बिना मानव जीवन तथा पर्यावरण की कल्पना नहीं की जा सकती है। वृक्षों पर ही मानव जाति का अस्तित्व टिका है। मानव हो या पशु-पक्षी, सभी वृक्षों की बदौलत सांस ले रहे है। ऐसी महत्त्वपूर्ण संपदा की उपेक्षा कर मनुष्य स्वयं के पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहा है। प्रकृति ही सर्वोत्तम तथा चिकित्सक है। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमारे आने वाले पीढ़ी के लिए यह कदम काफी लाभकारी सिद्द होगा। उन्होंने गांव के लोगों को हिदायत भी दिया की अगर कोई पेड़ काटते हुए या नुकसान पहुचाते हुए पकडे गए तो हम उसे कड़ी सजा देगें। साथ ही सूईया वनपाल सत्यदेव मंडल ने भी लोगों से पेड़ नही काटने की अपील की। मौके पर एस एस बी सूईया के सब इंस्पेक्टर कुलदीप, वनरक्षी पवन कुमार, विकाश कुमार,बिनोद यादव, सूईया थाना के अवर निरीक्षक सुमन कुमार, एसएसबी के जी बासुमतरी,क्षवण कुमार, दयाराम बिष्ट, कृष्ण कुमार, ओंकार सिंह, पुरुषोतम कुमार एवं महिला वनरक्षी समिति की महिलाएं मौजूद थीं। 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post