एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ में फंसे 435 लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुँचाया गया।


बेतिया। जिला प्रशासन द्वारा लगातार बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित स्थलों पर पहुँचाया जा रहा है तथा इनके बीच राहत सामग्री यथा-सूखा राशन, राहत पैकेट, पॉलीथिन शीट्स, शुद्ध पेयजल आदि वितरण कराया जा रहा है। इस कार्य में जिला प्रशासन की पूरी टीम तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर जान माल की सुरक्षा कर रही है।
इसी क्रम में आज दिनांक 23.07.2020 को एसडीआरएफ की टीम द्वारा नौतन प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाढ़ के पानी में फंसे 435 लोगों को सुरक्षित स्थलों पर पहुँचाया गया है। इसके साथ ही दिनांक 22.07.2020 की रात्रि में एनडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन कर चनपटिया प्रखंड के सिकरहना नदी के समीप चारों ओर से पानी से घिरे ईंट-भट्ठा केंद्र से 04 लोगों को सुरक्षित  निकाला गया है।
Previous Post Next Post