सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत



(रवि मिश्रा /चम्पारण नीति) 
लौरिया।लौरिया - बगहा एनएच727 के सिरकहिया के पास मोड़ पर  शनिवार को दो बाइक सवार युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में ही गई। वहीं जिस ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हुई , वह ट्रक चालक अपनी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। इधर इस मार्ग से होकर जाने वाले राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जहां स्थानीय पुलिस दोनों मृतकों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए बेतिया सरकारी अस्पताल में भेजी है। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश हंसदा ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान चौतरवा थानाक्षेत्र के परसौनी बंगाली कॉलोनी के रूप में हुई है। जिसमें स्व विमल दास का पुत्र शिवा दास और मोती राव का पुत्र पिंटू राव है। ये दोनों अपने घर से लौरिया की ओर आ रहे थे जहां विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक के चपेट में सिरकहिया धागड टोली मोड़ पर आ जाने से यह दुर्घटना हो गई है।
विदित हो कि दो सप्ताह पूर्व भी इसी सिरकहिया मोड़ पर कैश भान और टेम्पू के आपसी भिड़ंत में टेम्पू चालक सहित तीन भाई - बहन की हृदयविदारक मौत हो गई थी।
Previous Post Next Post