वज्रपात से किसान जख्मी व एक भैंस की मौत

वज्रपात से किसान जख्मी व एक भैंस की मौत


     कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
 सुईया थाना क्षेत्र के टोनापाथर गांव के बगल बहियार में वज्रपात से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि एक किसान जख्मी होकर बेहोश हो गया। किसान गांव का शम्भू राय बताया गया है। मृत भैंस भी किसान की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त किसान घर से बगल बहियार में मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच जोर से बिजली कड़की। जिसके झटके से भैंस की मौत हो गई। जबकि बगल अड्डे पर बैठा किसान भी बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों द्वारा किसान को बेहोशी हालात में घर लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसे होश आया है। इधर किसान ने चांदन सीओ से वज्रपात से हुई भैंस की मौत को लेकर मुआवजे की मांग की है।