लॉकडाउन के दौरान लापरवाह लोगों का कटा चालान

लॉकडाउन के दौरान लापरवाह लोगों का कटा चालान


         कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
 कटोरिया बाजार में लॉकडाउन के दौरान लापरवाही बरत रहे लोगों पर कार्रवाही की गई। इस दौरान बिना मास्क पहने बाजार में घूम रहे लोगों से 50 रुपये का फाइन वसूला गया। कटोरिया सीओ सागर प्रसाद द्वारा 15 लोगों का चालान काटा गया। जबकि कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने 18 लोगों का चालान काटा। इसके अलावे कटोरिया बाजार सहित विभिन्न जगहों पर कटोरिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस दो पहिये वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्सुरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस, चालकों के हेलमेट आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात एवं अन्य गड़बड़ी के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। उनसे जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान कुल 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।। इस अभियान से दो पहिये वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे।