आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट
बांका: जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय के मिस्त्री टोले में एक ही परिवार के दो पक्षो के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनो पक्ष से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।जिसमे एक को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि कुमोद मिस्त्री शिक्षक प्राथमिक विद्यालय डूमरथर औऱ उसके चचेरे भाई देवेन्द्र मिस्त्री के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है।इन दिनों बांका न्यायालय में अधिकार वाद भी लंबित है।उसी जमीन पर जब कुमोद मिस्त्री अपने अन्य सहयोगियों के साथ धान लगाने की तैयारी कर रहा था।उसी वक्त ब्रह्मदेव मिस्त्री अपनी पत्नी के साथ उसे मना करने गया।इसी पर दोनो पक्ष में जमकर लोहे का रड,कुदाल सहित लाठी डंडे चला। जिसमे शिक्षक कुमोद मिस्त्री को लोहे के रड से मार कर जख्मी कर दिया गया।जबकि विनोद मिस्त्री का हाथ बुरी तरह कट गया जबकि बेबी देवी को भी चोट आयी है कुमोद मिस्त्री को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।।जबकि दूसरी ओर से ब्रह्मदेव मिस्त्री,रमेश मिस्त्री और ब्रह्मदेव की पत्नी भी जख्मी है।थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि विनोद मिस्त्री के आवेदन पर ब्रह्मदेव मिस्त्री,देवेन्द्र मिस्त्री,रमेश,वीरेंद्र,अंगद मिस्त्री एंव बिजली देवी पर केश दर्ज कर दिया गया है।जबकि दूसरी ओर से कुमोद मिस्त्री,विनोद मिस्त्री,सौरभ, सुमन,पर केश दर्ज हुआ है।

