लावारिस अवस्था में एक वृद्ध का शव बरामद

लावारिस अवस्था में एक वृद्ध का शव बरामद


        कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
 कटोरिया थाना क्षेत्र के इनारावरण स्थित नागराज होटल के समीप कटोरिया देवघर मुख्य मार्ग के पास रविवार को लावारिस अवस्था में एक वृद्ध के शव को कटोरिया पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव के पास से मिले पासबुक से शव की पहचान की गई। बरामद शव जमुई जिला के झाझा थाना के बाराजोर गांव के इनाउल अंसारी पिता नबी बख्श के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही कटोरिया अनि रंजीत कुमार रंजीत ने सदलबल मौके पर पहुंचकर वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। बताया गया कि उक्त वृद्ध के शव के पास से एक लाठी एवं एक बोरी बरामद की गई है।  बताया गया कि पहचान के बाद मृत वृद्ध के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया गया कि उक्त वृद्ध के दाहिने पैर में काफी चोट लगी है। सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।