बाइक से धक्का मारने एवं मारपीट करने को लेकर आवेदन

बाइक से धक्का मारने एवं मारपीट करने को लेकर आवेदन


       कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
 कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी गांव में बाइक से  धक्का मारने एवं शिकायत करने पर मारपीट को उतारू हो जाने को लेकर   गांव के बाबुलाल यादव पिता तुलसी यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन दिया है।  जिसमें गांव के ही राजेश यादव पिता कारु यादव, श्रीलाल यादव पिता श्री रामचरण यादव, विकी यादव पिता श्री लाल यादव, गेना यादव पिता स्व बालदेव यादव एवं मनोज यादव पिता बिनोद यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।  आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि रविवार को नामजद राजेश यादव कटोरिया से बाइक द्वारा अपना घर लौट रहा था।  घर के बाहर पीड़ित का छह वर्षीय पुत्र अंगेश खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे उपरोक्त नामजद आरोपी ने बच्चे को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बच्चे का पैर टूट गया। ग्रामीणों के कहने पर पीड़ित ने पंचायत बुलाने की बात पर राजी हो गया। इधर मामले में सोमवार को गांव में पंचायत बुलाई गई। लेकिन तभी उपरोक्त सभी नामजद अभियुक्त फरसा, लाठी, डंडा से लैस होकर आये और मारपीट को उतारू हो गए। आवेदक एवं उसके परिवार के सदस्य जान बचाकर मौके से भागकर घर आ गए। जिसके बाद नामजद अभियुक्तों ने पीड़ित के घर पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। साथ ही थाना में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।