वज्रपात से एक महिला की मौत

वज्रपात से एक महिला की मौत


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 
आनंदपुर ओपी क्षेत्र के उत्तरी बारने पंचायत अंतर्गत कुम्हरातरी गांव में  प्रकाश यादव के 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी की मौत वज्रपात से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला घर के बगल मोदीकुरा  फिल्ड में गाय चरा रही थी । इसी दौरान तेज बारिश के बीच जोर से बिजली कड़कने के साथ ही  बज्रपात हुई ।जिसमें छाता लगा कर खड़ी महिला के बगल में बिजली गिरते ही महिला का आधा अंग झुलस कर तत्क्षण मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी ।मृत महिला को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के पुत्र पलटन कुमार 13 वर्ष, बबीता कुमारी 10 वर्ष, एवं रीता कुमारी 5 वर्ष तथा सास तोतवा देवी  का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक के पति प्रकाश यादव कोलकाता में ड्राइवरी का काम करता है। घटना की जानकारी प्रकाश को मिलते ही कोलकाता से चल दिया है। इधर आनंदपुर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर  घटना की जानकारी ली। इधर समाजसेवी मनोज यादव ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी चांदन को देकर मृत महिला  मंजू देवी के परिजनों को मुआवजे दिलाने की मांग की है।