सुईया थाना क्षेत्र के सुईया कटोरिया मुख्य सडक मार्ग पर गडु़आ गांव के समीप ट्रक के चपेट में आने से बरगुनियां गांव के केदार यादव सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गया। इधर परिजनों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी । सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचें। पुलिस वाहन से जख्मी को कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया । चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया मरीज की स्थिति गंभीर देखते ही देवघर रेफर कर दिया । जख्मी को परिजनों ने सदर अस्पताल ले गया जहांं चिकित्सक ने जख्मी को देखते ही मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान केदार यादव उम्र 48 वर्ष खेत में लगा धान का फसल में पानी लगाने के लिए सुबह पांच बजे जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान सुलतांगंज की ओर से देवघर की ओर जा रही ट्रक के चपेट में आ गया जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया । हलांकि सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना से पिता बंगाली यादव ,पुत्र राजेश यादव, मां मीना देवी,बेटी रीना देवी, राधिका कुमारी, ममता कुमारी, संगीता कुमारी आदि का रो रो कर बुरा हाल हो गया है बेलहर विधायक रामदेव यादव ने घटना पर दुख जताते हुए किसान को उचित मुआवजा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post