बांका के पूर्व एएसपी को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

बांका के पूर्व एएसपी को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक


आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट
बांका  जिले में पूर्व एएसपी अभियान ललन कुमार पांडेय के कार्यकाल को यहां की जनता भूल नही सकेगी।उनके द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाये गए अभियान का ही परिणाम है कि बांका से नक्सली का लगभग सफाया हो चुका है।
बांका के तत्कालीन अवर पुलिस अधीक्षक अभियान ललन कुमार पांडेय को जो बांका के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस में उप कमांडेंट के पद पर कार्यरत है।उनके अदम्य साहस और कार्य कुशलता को देख कर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर 27 जुलाई को अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी उनके उत्कृष्ठ सेवा कौशल एंव साहस के कारण 26 जनवरी 2019 को पुलिस मेडल (मेरिटोरियस) से नबाजा जा चुका है।
एएसपी अभियान के पद पर रहते हुए ललन कुमार पांडेय ने बिहार के कुख्यात नक्सली मंटू खैरा सहित इनके पूरे गैंग को समाप्त कर दिया। उन्हें मिले इस सम्मान से बांका के लोगो ने भी खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है।