पुलिस विभाग पर कोरोना का कहर

आमोद दुबे व्यूरो की रिपोर्ट
बांका: जिले भर के पुलिस विभाग लगातार कोरोना की चपेट में आ गया है।खास कर अब समुखिया पुलिस लाइन पर कोरोना का अटैक हो गया है। बुधवार को सैम्पल जांच में पुलिस लाइन का 28 जवान फिर कोरोना संक्रमित निकला है। मंगलवार को भी लाइन का 18 जवान संक्रमित निकला था। इसके पहले भी दो दर्जन जवान संक्रमित हो चुके हैं। पांच दर्जन जवान के पॉजिटिव हो जाने से पुलिस लाइन में खलबली मच गई है। ड्यूटी पर जाने वाले जवान नहीं बचे है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जिस बैरक के अधिकांश जवान पॉजिटिव निकले हैं, वे सभी गश्ती ड्यूटी वाले हैं। इससे लोगों से उनका संपर्क अधिक हुआ और वे संक्रमण के शिकार हो गये हैं। मालूम हो कि बांका में अमरपुर थाना के दारोग़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमण के कारण मौत के शिकार हो गये हैं। एसडीपीओ और उनकी पत्नी पॉजिटिव होने के बाद इलाज के लिए पटना चले गये हैं। इसके बाद भी कोरोना बाँका में पुलिस का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। 
इसका असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है। पुलिस का वाहन जांच तक कम हो गया है।साथ ही थाना का भी मुख्य गेट बंद कर दिया गया है।और गश्ती सहित अन्य कार्य भी बन्द हो गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post