पुल नही तो वोट नही कटोरिया के घोरमारा के जनता की आवाज

 

बांका:(कटोरिया)कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के घोरमारा पंचायत के अंतर्गत तरगच्छा गांव स्थित नदी में पुल नहीं रहने से सोमवार को ग्रामीणों ने बैनर लगाकर वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के मुताबिक आमावरन लेटवा गांव जाने में बरसात में काफी परेशानी होती है। इसके बाद भी पुल निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। घोरमारा पंचायत की एक कड़वामारनी 
लीलाबरन, निमावरन,धोबनी तरगच्छा  के समस्त ग्रामवासी के मतदाताओं ने वोट बहिष्कार की धमकी देते हुए लोगों ने कहा कि अगर नदी पर पुल नहीं दिया तो हम लोग वोट नहीं देंगे। धोरमारा पंचायत में 3 नम्बर वार्ड तरगच्छा में सड़क एवं नाला नहीं होने के कारण सीधे घरों में पानी घुसने लगा है। बाइक चालक लगातार गिरकर जख्मी हो रहे हैं। प्रमोद यादव, प्रदीप यादव, परमेश्वर यादव, लाल मोहन यादव, एवं राजू यादव ने बताया कि पुल नहीं होने के कारण यहां के लोग गरीबी और पिछड़ेपन के बीच फंसे हुए हैं।यही वजह है कि यहां लोगों ने नदी पर पुल को बड़ा मुद्दा बना दिया है। 
मुखिया नीरज कुमार साह ने बताया कि यह पुल पंचायत योजना में नहीं बन सकता इसलिए पुल एवं सड़क के विधायक या सांसद से बात कर अब इसे बनवाने का प्रयास करेंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post