कटोरिया बाजार से अज्ञात चोरों ने उड़ाई एक बाइक

कटोरिया बाजार से अज्ञात चोरों ने उड़ाई एक बाइक


      कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
शुक्रवार को कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास से अज्ञात चोरों  द्वारा एक बाइक उड़ा लेने का मामला सामने आया है।  इस संबंध में कटोरिया थाना क्षेत्र के छाताकुरुम गांव के कामेश्वर यादव के पुत्र उमेश कुमार द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध बाइक चोरी करने का आरोप लगाया गया है। दिए गए आवेदन में आवेदक ने बताया है कि शुक्रवार को वह गांव से अपनी दादी को लेकर पैसे की निकासी के लिए बैंक आया था। जहां बैंक के नीचे बाइक खड़ी कर बैंक गया था। जहां से निकलने के बाद बाइक को गायब पाया। आसपास खोजबीन करने के बाद भी कोई खबर नहीं मिली। बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 51 ई 5753 बताया गया  है तथा आवेदक के चाचा नेपाल यादव के नाम से रजिस्टर्ड है।  फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन कर रही है।