मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट

मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट

 मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के डहुआघाट गांव में बच्चों के बीच खेल-खेल में हुई कहासुनी को लेकर महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव के अरुण यादव की पत्नी पूरन देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। जिसमें गांव के रोहित यादव की पत्नी रिंकू देवी, धनन्जय यादव की पत्नी जीरा देवी, अरविंद यादव की पत्नी कविता देवी, खीरो यादव की पत्नी सुमित्रा देवी को नामजद बनाया गया है। आवेदन में बताया गया है कि सोमवार को आवेदिका का नाती एवं नामजद सभी महिलाओं के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों में कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद नामजद सभी महिलाओं ने आवेदिका के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए आवेदिका एवं उसकी विवाहित पुत्री सोनी देवी के साथ मारपीट की। हो-हल्ला करने में आसपास के लोग दौड़कर आये और मामला शांत कराया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

0 Comments