पांच दिन से ससुराल से गायब विवाहिता का पता नही, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पांच दिन से ससुराल से गायब विवाहिता का पता नही, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

 बांका: चांदन थानांतर्गत आनन्दपुर ओपी के सोतारी गांव के निवासी गोपाल यादव की पुत्री के गायब हुए पांच दिन बीत जाने के बाद भी थाने में कोई मामला दर्ज नही किया गया है।जबकि पीड़ित पिता रोज ही थाने का चक्कर लगाकर थक चुका है।इतना ही नही रोजाना अपनी पुत्री को सभी सगे सम्बन्धियो के घर भी जाकर पता लगा चुका है। सभी ओर से निराश होकर उसने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता गोपाल यादव ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उसने अपनी बेटी कौशल्या कुमारी की शादी चाँदवारी गांव के डब्लू यादव के साथ तीन माह पूर्व किया था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले बराबर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार को उसकी बेटी ने अपने पिता को फोन पर बताया कि उसके साथ मारपीट किया गया। और उसकी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को पिता उससे मिलने उसके ससुराल गया, तो पति और ससुर ने कहा कि तुम्हारी बेटी यहां से भाग गई है। यह सुनकर पिता द्वारा सभी जगह खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। तो मैंने आनंदपुर ओपी में लिखित आवेदन दिया और आरोप लगाया कि मेरी बेटी कौशल्या देवी की हत्या कर पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी लाश को गायब कर दिया है। साथ ही अपने बेटे की दूसरी शादी करने के लिए यह साजिश रची गई है। लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि गायब लड़की के ससुराल वालों ने भी लड़की के गायब होने का एक आवेदन दिया है। और उसकी खोजबीन की जा रही है। इसी बीच लड़की के पिता ने दूसरा आवेदन दिया है। जिस पर जांच की जा रही है। और समय आने पर समुचित कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments