कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया पुलिस द्वारा थान के सामने शनिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनि शम्भूनाथ यादव कर रहे थे। इस दौरान दो पहिये वाहनों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो पहिये वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्सुरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात एवं बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। उनसे जुर्माना वसूला गया। इस अभियान से दो पहिये वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस अभियान में काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...