बज्रपात से एक महिला की मौत दो जख्मी

 बांका:चांदन पंचायत के दमगा गांव में बज्रपात से एक महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि सुशीला देवी अपने गांव की प्रमिला देवी और छोटकी देवी के साथ धान खेत की तरफ गयी थी। इसी बीच जोरदार बारिश के बीच बगल के ताड़ के पेड़ पर बज्रपात होने से सुशीला देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।जबकि साथ कि दोनो महिला को भी जख्मी हो गयी।मृतिका सुशीला देवी मूलरूप से पुनासी की विस्थापित परिवार है। जो जमीन खरीद कर करीब एक साल से इस गांव में रह रही थी ।मृतिका को तीन पुत्री है।जिसमे एक कि शादी हुई है।घटना के बाद कटोरिया की पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम हेतु बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा राशि चार लाख देने की अनुशंसा किया जाएगा।

 घटना स्थल पर जदयू के पूर्व प्रत्याशी लालधारी यादव मुखिया छोटन मंडल,पूर्व मुखिया पति अनिल मंडल,उदय वर्मा,विबेका नन्द मंडल,दयानन्द मंडल इत्यादि उपस्थित थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post