मधुमक्खी के हमले से महिला जख्मी

 मधुमक्खी के हमले से महिला जख्मी

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत अंतर्गत घघरीजोर गांव में मधुमक्खियों के हमले से शुक्रवार को एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। जख्मी गांव का ठाकुर यादव की पत्नी जयवा देवी बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला अपने घर के पास के बहियार से घास लेकर वापस घर लौट रही थी। बताया गया कि घर के पीछे पोखर के पास एक वृक्ष पर मधुमक्खियों का छत लगा हुआ था। घर आने के क्रम में मधुमक्खियों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। हमले से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मधुमक्खियों के हटने के बाद आसपास के लोग दौड़ कर आये तथा हमले से जख्मी महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post