दो फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया पुलिस पुलिस द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग कांडों के दो फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार वारंटी में बांका थाना क्षेत्र के उखरिया निवासी लालू प्रसाद यादव का पुत्र इंद्रदेव यादव एवं कटोरिया थाना क्षेत्र के जुमलीरायकुरा गांव के मोलू अंसारी का पुत्र तबारक अंसारी शामिल है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राजेश कुमार कर रहे थे। जबकि उनके सहयोगी के रूप में अनि महेश झा, रंजीत कुमार रंजीत एवं अनिल मंडल शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार तबारक पर थाना में कांड संख्या 118/20 एवं गिरफ्तार इंद्रदेव पर कांड संख्या 170/18 दर्ज था। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी के अपने घर मे होने की गुप्त सूचना कटोरिया पुलिस मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...