फंदे से लटकी युवती का शव बरामद
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
सुईया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में सोमवार को सुईया पुलिस द्वारा एक 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया। शव की पहचान गांव के मुसहर यादव की पुत्री सिंधु कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा लड़की के मौत की सूचना सुईया पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र राय अपने सहयोगी अनि हरेंद्र कुमार के साथ सदलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त युवती का शव परिजनों द्वारा फांसी के फंदे से उतारकर घर के बरामदे में रखा गया था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। इधर मौके पर परिजन गांव के प्रसादी यादव के पुत्र बिनोद यादव पर युवती की हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाने की बात कह रहे थे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। फिलहाल सुईया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...