बेतिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन ने आज द्वितीय चरण अंतर्गत 08-बेतिया विधानसभा क्षेत्र के रा0प्रा0वि0, ऑफिसर काॅलोनी के बूथ संख्या 123 पर अपना मतदान किया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी की धर्मपत्नी द्वारा भी इसी बूथ पर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा मत का प्रयोग करने के बाद उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को उंगली पर लगी अमीट स्याही को दिखाया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बेतिया, नौतन एवं चनपटिया के मतदाताओं से पुनः अपील किया कि आप सभी घर से बाहर निकल बूथ पर जायें और अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग अवश्य करें। आपका एक-एक वोट कीमती है, इसे जाया नहीं करें। मतदाताओं की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की समुचित व्यवस्थाएं अपडेट रखी गयी है। निर्भिक होकर अपना मतदान करें।
