कटोरिया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

 कटोरिया थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक।

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

आगामी दीपावली, काली पूजा,छठ,व चन्द्र गुप्त पूजा को लेकर बुधवार को कटोरिया  थाना परिसर में स्थानीय प्रशासन एवं बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक आयोजित हुई । बैठक की अध्यक्षता कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। मौके पर हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मौके पर थानाध्यक्ष ने सभी से कोरोना को लेकर सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ही पर्व को मनाने की बात कही गई। दोनों समुदायों के गण्यमान्य लोगों को अपने-अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व सम्पन्न कराते हुए क्षेत्र की प्रतिष्ठा बनाये रखने की अपील की। इसके अलावा पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों एवं माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखने का भी निर्देश अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिया। संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती करने को कहा तथा हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। काली पूजा में प्रतिमा स्थापित होने वाली मंदिरों एवं पंडालों के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों की जानकारी ली। बैठक में  सरकार के निर्देशानुसार बिना लाइसेंस लिए  पटाखा बेचने वाले  पर प्रतिबंधित किया गया है सरकार के निर्देश का पालन नहीं करने वाले दुकानदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर


पूर्व जिला पार्षद विक्रम प्रताप सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य बासुदेव पंडित पैक्स अध्यक्ष फखरे आलम जमालुद्दीन जफर अंसारी अदालत अंसारी राजकुमार दास विनोद कुमार चौधरी अखिलेश्वर यादव संजीव कुमार गुप्ता जया देवी आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post