सर्पदंश से हुई छात्रा की मौत

 बांका:बांका सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककवारा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की 17 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी की मौत सोमवार की देर रात सर्पदंश से हो गई थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। गांव के लोग भी इस दुखद घटना से सदमे में हैं।

परिवार के लोगों के मुताबिक रिया दीपक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की बड़ी पुत्री थी। उसकी उम्र 17 वर्ष थी और वह ककवारा उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार की रात खाना पीना खाकर परिवार के सभी लोग सोने गए। रिया भी सोने के लिए अपने कमरे में बिस्तर पर गई। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी बिस्तर पर काल उसकी प्रतीक्षा कर रहा है।सोने के लिए जब वह अपने बिस्तर पर गई, वहां पहले से छिपे बैठे एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। परिवार के लोगों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सोमवार की रात ही उसकी झाड़-फूंक शुरू की गई। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। उसकी सांस थम गई और उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
हालांकि मंगलवार की सुबह उसे अस्पताल भी लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है, वहीं गांव के लोग भी सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post