मामूली विवाद में सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया जख्मी

 मामूली विवाद में सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया जख्मी


कटोरिया से अरविन्द प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

  कटोरिया थाना क्षेत्र के हडहार पंचायत अंतर्गत भेमिया गांव में दो पक्षो के बीच मामूली विवाद में जमकर मारपीट हुआ ।मारपीट की घटना में राजू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी का प्राथमिक उपचार  कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में राजू यादव पिता त्रिभुवन यादव के बयान पर कटोरिया थाना में आवेदन देकर कोको यादव, रंजन यादव, मनु यादव सभी का पिता गिरजा यादव , काली देवी पति कोको यादव, नूनसरिया देवी पति मनु यादव ,सुलेखा देवी पति रंजन यादव के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे हम अपने जमीन पर  मकान का निर्माण करवा रहे थे ।इसी दौरान सभी नामजद अभियुक्त ने अचानक पुराना घर मे मेरा सामान घर में रखा हुआ था। इसको खाली करने को बोला तो हम बोले कि मेरा मकान कंप्लीट हो जाएगा ।तो हम सारा सामान नया घर में ले जाएंगे। इसी में कहासुनी होने के बाद मेरे साथ सभी अभियुक्त ने कुल्हाड़ी एवं राँड से मारकर सिर फोड़ दिया। हल्ला सुनकर बगल के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को घटनास्थल से हटा दिया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post