डायन का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के सौरी गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला को प्रताड़ित करने एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित महिला गांव के छब्बू दर्वे की पत्नी लुसिया देवी ने गांव के अर्जुन यादव के पुत्र चेतु यादव के विरुद्ध कटोरिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि नामजद अभियुक्त द्वारा बार-बार आवेदिका को डायन बताकर गाली-गलौज किया जाता है। साथ ही आवेदिका के पति एवं पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। गुरुवार को आवेदिका का पति खेत में हल जोत रहा था। जहां पहुंचकर नामजद अभियुक्त गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर पति को खेत से भगा दिया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।