एसडीपीओ ने किया क्राइम मीटिंग
कटोरिया अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना परिसर स्थित एसडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को एसडीपीओ बेलहर (कटोरिया कैम्प) प्रेमचंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग की गई। मौके पर बेलहर पुलिस अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे। एसडीपीओ ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को आगामी दीपावली, काली पूजा एवं छठ पर्व को सरकार के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर संकल्पित रहने की बात कही। साथ ही अवैध बालू उत्खनन को हर हाल में रोककर माफियाओं पर नकेल कसने का निर्देश दिया तथा सरकार के शराब बंदी को सफल बनाये रखने के लिए अवैध शराब कारोबारी की धर-पकड़ जारी रखने को कहा गया। जबकि साप्ताहिक गोपनीय प्रतिवेदन को निर्धारित समय सीमा के अंदर देने के साथ-साथ कांडों से संबंधित सभी अभिलेखों के रख-रखाव सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया। जिसमें बैंक एवं एटीएम में पुख्ता सुरक्षा मुहैया कराना, सर्च अभियान, रात्रि गश्ती, समकालीन अभियान के तहत फरार वारंटीओं को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नक्सल गतिविधि पर कड़ी नजर रखने का निर्देश देते हुए लगातार सर्च अभियान चलाने को कहा। इस मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, बेलहर थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, चांदन थानाध्यक्ष श्रवण कुमार, सुईया थानाध्यक्ष देवेंद्र राय, जयपुर थानाध्यक्ष पंकज राउत, खेसर ओपीध्यक्ष अनिल कुमार साह, आनंदपुर ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
