जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाने को लेकर आवेदन

 जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाने को लेकर आवेदन

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के टिटहीवरन गांव में जमीन पर अवैध कब्जा कर जबरन घर बनाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव के स्व बालदेव तांती के पुत्र नरेश तांती ने कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के स्व महपाल राय के पुत्र दशरथ राय को नामजद अभियुक्त बनाया है। दिए गए आवेदन में आवेदक ने बताया है कि उक्त जमीन उसकी दादी स्व करमन तांती की पत्नी अकली देवी के नाम से केवाला है। जो उन्होंने नामजद अभियुक्त की दादी स्व हूरो राय की पत्नी सुरजी देवी से खरीदा था। जिसका खाता 1 एवं खेसरा 100, 101, 103 आदि एवं रकवा 2 एकड़ 40 डिसमिल है। बताया गया कि मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन नामजद अभियुक्त ने पंचों का फैसला मानने से इनकार कर दिया। साथ ही घर बनाने से मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही हें।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post