बेलहर के जदयू उम्मीदवार मनोज यादव ने सांसद सहित अन्य पर जदयू के खिलाफ प्रचार करने का लगाया आरोप।

 बांका: बांका जिला के सभी विधानसभा सीटों पर भितरघातियों का मामला अब खुलकर सामने आ रहा है। एक सप्ताह पूर्व अमरपुर में चार लोगों को जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित करने के बाद, अब बेलहर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी मनोज यादव ने बांका सांसद गिरधारी यादव सहित कई अन्य पर पार्टी के विरोध में काम करने और राजद के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया। इस आशय का आरोप जदयू उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप से प्रदेश नेतृत्व को भी भेज दिया गया है।


किस किस पर लगा आरोप- बांका के सांसद गिरधारी यादव, उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार बने सांसद के भाई लालधारी यादव, चांदन प्रखंड जदयू अध्यक्ष प्रमोद मंडल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संजय मंडल, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव पर खुलकर रामदेव यादव राजद प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया है।

प्रमोद मंडल चांदन प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष- वर्तमान उम्मीदवार द्वारा चुनाव प्रचार सहित पार्टी के किसी भी काम के लिए हम लोगों को कभी कहा भी  नहीं दी गया है, फिर भी हम लोग सभी मिलजुल कर पार्टी के समर्थन में लगातार प्रचार प्रसार करते रहे। और 10 तारीख को चुनाव परिणाम के बाद सच्चाई भी सामने आ जाएगी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post