मनोज यादव की समीक्षा बैठक

 बांका:


बेलहर के जदयू उम्मीदवार मनोज यादव द्वारा रविवार को पांडेडीह के काली मंदिर में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय और दूरदराज के मतदाता समर्थक उपस्थित हुए। मनोज यादव ने अपने समर्थकों का अभिवादन किया और उनसे डाले गए मतों के बारे में भी पूरी तरह जानकारी प्राप्त किया ।इस संबंध में मनोज यादव ने अपने ही पार्टी के सांसद गिरधारी यादव, उनके भाई लालधारी यादव, और 20 सूत्री अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद मंडल को पूरी तरह जदयू को मदद नहीं करने और रामदेव यादव राजद के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत उनके द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से भी किया गया है। ताकि उन पर समुचित कार्रवाई हो सके। फिर भी उन्होंने कहा कि जीत हर हाल में उनकी ही होगी। और जनता उनके साथ है। लेकिन पार्टी में रहकर पार्टी से विश्वासघात करना पार्टी के लिए खतरनाक साबित होता है। समीक्षात्मक बैठक में मुखिया पप्पू यादव,सरपंच गौतम दुबे,रजत सिन्हा,दीपक चौधरी,जयकुमार चौधरी,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post