कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

 कटोरिया पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

   कटोरिया पुलिस द्वारा कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित जमुआ मोड़ के पास रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कटोरिया थाना अनि अनिल मंडल कर रहे थे। इस दौरान दो पहिये एवं चार पहिये वाहनों को जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्सुरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन दो पहिये वाहन चालकों को बिना हेलमेट एवं चार पहिये वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट के अलावे बिना गाड़ी के कागजात के गाड़ी चलाते हुए  पकड़ा गया, उनसे जुर्माना वसूला गया। मौके पर काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post