11 दिन बाद आकाश सिंहा बरामद

 बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के नावाडीह गांव के जिला छात्र जदयू अध्यक्ष रजत सिंहा का भाई आकाश सिंहा का 12 नबम्बर को बाजार आने के दौरान गायब होने के मामले का रविवार देर रात बरामदगी के बाद पटाक्षेप हो गया है।थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि 14 नबम्बर को मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार बरामदगी के लिए परिवार वालो के साथ प्रयासरत थी।उसका मोबाइल कटोरिया से बरामद किया गया था।जो उसने स्वंय बेच दिया था।इसी बीच रविवार देर रात परिवार वालो को उसके किसी रिश्तेदार ने फोन पर बताया कि आकाश को देवघर में देखा गया है।इसकी सूचना पुलिस को देते ही पुलिस अपने अन्य सहयोगियों के साथ देवघर गयी।जहां काफी खोजबीन के बाद उसे पक्की सड़क पर आते हुए बरामद कर लिया गया।थाना लाकर पूछताछ करने के बाद आकाश को 164 के बयान के लिए बांका न्यायालय ले जाया गया।जिसमें उसने बताया कि वह अपना अगरबत्ती के व्यवसाय के लिए अपने कुछ दोस्तों से कर्ज के रूप में 27 हजार लिया था। लेकिन वह राशि किसी से बाजार में निकाल लिया।उसी के डर से वह अपना मोबाइल कटोरिया में बेच कर पटना चला गया। सारा पैसा खत्म हो जाने के बाद वह देवघर आ गया।आपने एक रिश्तेदार को फोन किया।जिसके बाद पुलिस ने मुझे थाना लाया।बयान के बाद आकाश को परिवार वालो को सौप दिया गया। 11 दिन से पूरे घर मे उदासी और परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल था। बरामदगी के बाद उस घर मे खुशी वापस लौट गयी।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post