नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी को लेकर आवेदन

 नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने को लेकर आवेदन

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के बेलचुर गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर शादी करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर लड़की की मां गांव के गोविंद यादव की पत्नी लीलावती देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन दिया है। जिसमें बगल गांव के दामोदर यादव के पुत्र भोला यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आवेदिका द्वारा बताया गया है कि बीते 20 नवम्बर को आवेदिका बगल नदी के घाट से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर वापस घर आ रही थी। रास्ते में ही उसकी बेटी गुम हो गई। वापस घर आने पर परिवार के सदस्यों एवं गांव के अन्य लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में लड़की के चचेरे भाई शम्भू यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट देखा। जिसमें गुमशुदा बेटी एवं नामजद अभियुक्त का फोटो था तथा बेटी की मांग में सिंदूर भरा हुआ था। आवेदिका ने नाबालिग बेटी का अपहरण कर जबरन उससे शादी करने का आरोप नामजद अभियुक्त पर लगाया है। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post