कटोरिया में एक सौ मन धान का फसल लूटने को लेकर थाना में आवेदन

 कटोरिया में  एक सौ मन धान का फसल लूटने को लेकर थाना में आवेदन 

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के हडहार पंचायत अंतर्गत वैरीशाल गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया है। घटना के संबंध में कटोरिया थाना में वेरीशाल गांव के बाबूलाल यादव के पुत्र शैलेंद्र यादव ने  आवेदन देकर गांव के ही भागवत यादव, सूचो यादव दोनों का पिता मल्लू यादव ,लेवन यादव, अनिल यादव ,उदय यादव तीनों का पिता भागवत यादव ,उपेंदर यादव, रोहित यादव दोनों का पिता सूचित यादव सभी ग्राम वैरीशाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार  लगाई गई हें। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि  लॉकडाउन के समय कोलकाता में गाड़ी नहीं चलने के कारण फस गए थे। नामजद अभियुक्तों द्वारा एक मजमा बनाकर मेरे घर पर आकर लाठी डंडे से मेरी मां कुंती देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया और सभी लोगों ने ईट पत्थर फेंक कर घर पर लगा अल्बेस्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब हम लोग छठ पूजा में घर आए तो 4 बीघे में लगे पका हुआ धान का फसल लगभग एक सौ। मन को भी जबरन काट कर घर ले गए ।जिसका कीमत लगभग साठ हजार होता हें। जब घर के परिजनों द्वारा उसे पूछने गये कि क्यों मेरा धान का फसल काटकर ले गये तो धमकी भरे शब्दों में कहा कि अभी तो धान का फसल ही काट कर ले गए हैं। ज्यादा बकबक किया तो तुम लोगों को भी काट कर फेंक देगें। इस घटना को लेकर पूरा परिवार दहशत में है। कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post