डायन का आरोप लगाकर मारपीट

 डायन का आरोप लगाकर मारपीट

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के बीचकौड़ी गांव में सोमवार संध्या डायन का आरोप लगाकर एक महिला एवं उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव के बबलू दास की पत्नी चांदनी देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाही की मांग की है। जिसमें भैंसुर लालू यादव, उसकी पत्नी सीता देवी, पुत्र मुकेश कुमार व मोहन कुमार, देवर मंटू दास एवं उसकी पत्नी रेणु देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। आवेदन में आवेदिका ने बताया है कि नामजद अभियुक्तों द्वारा बराबर डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जाता है। सोमवार संध्या वह अपने घर में अकेली थी। तभी नामजद सभी घर में आये तथा गाली-गलौज करने लगे। कारण पूछने पर नामजद लालू यादव ने कहा कि उसी ने जादू टोना कर बेटे को बीमार कर दिया है। सभी ओझा यह बात बता रहे हैं। नामजद सभी अभियुक्त आवेदिका के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकालने लगे। इतने में आवेदिका का पति बाहर से आया, मारपीट होते देख उसने बचाने की कोशिश की तो, उसके साथ भी नामजद सभी अभियुक्तों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post