अवैध बिजली उपयोग को लेकर मामला दर्ज

 अवैध बिजली उपयोग को लेकर मामला दर्ज

कटोरिया कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया के कनीय अभियंता ज्ञान प्रकाश सिंह ने मंगलवार को कटोरिया बाजार के सूईया रोड में टोका लगाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे उमेश वर्णवाल पिता दशरथ वर्णवाल को पकड़ा। मामले को लेकर कनीय अभियंता ने कटोरिया थाना में गृहस्वामी पर अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि उपरोक्त नामजद का बीते फरवरी 2016 में 3962 रुपए में बकाया रहने से विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया था। लेकिन उपरोक्त नामजद ने बकाया राशि जमा कर पुनः ककनेक्शन चालू करने के बजाय अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली उपयोग किया। अवैध रूप से बिजली जलाने को लेकर विभाग द्वारा उपरोक्त नामजद पर पहले का बकाया के अलावे 9912 रूपया जुर्माना लगाया गया है। जिसमें कुल 13874 रूपये की वसूली की जानी है। इस छापेमारी अभियान में विद्युत विभाग के मानव बल मुकेश सिंह,खूबलाल दास, विनोद यादव, प्रदीप यादव शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post