सोमवार प्रेमिका द्वारा आत्महत्या की खबर से आहत प्रेमी ने भी किया आत्महत्या का प्रयास

 बांका (चांदन):चांदन बस स्टैंड के समीप गायत्री मेंसन में किराए का कमरा लेकर रह रहे जियो केयर के एक कर्मी ने प्रेमिका की मौत के गम में मंगलवार शाम को फंदे पर झुल कर अपनी इहलीला समाप्त कर लेने का असफल प्रयास किया। उसी  फ्लैट में रह रहे अन्य किराएदारों ने मौके पर पहुंच कर युवक की जान बचाई। जानकारी के अनुसार जियो केयर में जे पी एम के पद पर कार्यरत बांका जिला के अमरपुर  निवासी आलोक कुमार बस स्टैंड स्थित गायत्री मेंसन मे किराया लेकर रह रहा है।उस युवक के द्वारा आत्महत्या के कारण के सम्बन्ध में बताया जाता है कि भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के विषहरी स्थान सरकारी स्कूल के बगल के मकान में किराया लेकर  एस एन कॉलेज भागलपुर मे पार्ट 3 में पढाई कर रही अमरपुर थाना क्षेत्र के भदरिया गांव की रहने वाली 22 वर्षीय छाया कुमारी से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।


प्रेमिका ने सोमवार को किया था आत्महत्या-
लडकी की शादी कहीं अन्यत्र तय हो जाने के कारण लड़की ने बीते सोमवार को फांसी के फंदे से झुलकर आत्महत्या कर लिया था। प्रेमिका की आत्महत्या कर लेने की खबर मिलते ही आलोक इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका और जान देने की ठान ली। आज सुबह से ही प्रेमिका के गम मे उसने शराब पीनी शुरू कर दी और शाम को  कमरे के छत में लगे पंखे में फंदा डालकर उससे झुल गया । फ्लैट मे रह रहे अन्य किराएदारों को इसकी भनक मिलते ही दरवाजा तोड़कर उसे बचाया।



स संबंध मे थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी मुझे नहीं मिली है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post